Poem on Earth Day in Hindi for Kids, Save Earth, Dharti Mata Diwas, Prithvi Maa Divas, Bhoomi Pradushan, Dhara, Land Conservation, Soil Pollution, Poetry, Kavita, Shayari, Slogans, Sms, Messages
अगर बचाना है हमें अपनी धरती को
तो रखना होगा हमें इसे स्वच्छ
बनाना होगा सुन्दर और स्वस्थ
करना होगा प्रदूषण मुक्त
और रखना होगा जल से युक्त
जरुरत नहीं है किसी भी अभियान की
बस जरुरत है थोड़ी सी बुद्धि और ज्ञान की
हमारी छोटी सी कोशिश बदलाव ला सकती है
भविष्य के खतरों से हमें बचा सकती है
अगर ना फैंके हम इधर-उधर कचरा
ना उत्सर्जित होने दें विषैली गैसे
ना काटे हरे-भरे पेड़
तो भूमि प्रदूषण हो कैसे
ना खोदे हर कहीं गर्त
बस मान ले ये छोटी सी शर्त
तो हमारी पहल रंग लाएगी
और हमारी धरती स्वर्ग बन जायेगी
Monika Jain 'पंछी'