Welcome to My English Blog : Good Sayings , Listen : Poems in My Voice , Visit : बच्चों का कोना , Thanks to Our : Contributors

Note : If you want to get published any of your Thoughts or Art on this website then email it to p4panchi@gmail.com.

Poem on Women in Hindi


Poem on Indian Women in Hindi, Nari Shakti Kavita, Aurat, Lady, Ladies, औरत, नारी शक्ति कविता, नारी सशक्तिकरण, Bhartiya Naari Mahima Poems, Woman Empowerment Poetry, Mahila Sashaktikaran Slogans


किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?
नारी तुम हो सबकी आशा.
सरस्वती का रूप हो तुम
लक्ष्मी का स्वरुप हो तुम 
बढ़ जाये जब अत्याचारी
दुर्गा-काली का रूप हो तुम.
किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?
नारी तुम हो सबकी आशा .
खुशियों का संसार हो तुम
प्रेम का आगार हो तुम
घर आँगन को रोशन करती
सूरज की दमकार हो तुम.
किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?
नारी तुम हो सबकी आशा.
संस्कारों की जान हो तुम
स्नेह,प्यार और त्याग की
इकलौती पहचान हो तुम.
किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?
नारी तुम हो सबकी आशा .
कभी कोमल फूल गुलाब सी
कभी शक्ति के अवतार सी
नारी तेरे रूप अनेक
तू ईश्वर के चमत्कार सी.
किन शब्दों में दूँ परिभाषा ?
नारी तुम हो सबकी आशा.

Monika Jain 'पंछी'

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...